विवाहित पुरुषो के लिए ६ दिवसीय समर कैंप
(गुप्त स्थान पर सांयकालीन कक्षायें)
पाठ्यक्रम -१....
बर्फ की ट्रे कैसे भरे ? फ्रिज में वापस रखने से पहले पानी की बोतल क्यों भरे ?
---स्लाइड द्वारा प्रदर्शन ---
पाठ्यक्रम-२....
धुलने वाले और प्रेस वाले कपड़ो में अंतर करना सीखे।
---चित्रों और ग्राफ़िक्स द्वारा व्याख्या---
पाठ्यक्रम-३...
वस्तुओ को कैसे ढूँढे?...
बिना चिल्लाचोट के घर के सामान खोजने के तरीके.
---पाठ्यक्रम खुले सभास्थल में होगा---
पाठ्यक्रम-४...
जिंदगी को जीना सीखे:- पत्नी और माँ में मूलभूत अंतर
---भुक्तभोगियों द्वारा व्याख्यान---
पाठ्यक्रम-५...
पत्नी की शॉपिंग के उम्दा साथी कैसे बने?
---तनाव मुक्ति व शांति के लिये ध्यान---
पाठ्यक्र-६...
पत्नी का जन्मदिन, विवाह की वर्षगाँठ,अन्य जरूरी तारीखे याद कैसे रखे?
गड़े मुर्दे, भूले-बिसरे वायदे याद करने की विधि का जोरदार प्रदर्शन.
---अस्पताल में भर्ती पतियों के अनुभवों का सीधा प्रसारण---
हमारी कोई शाखा नहीं है. समर कैंप करते हुए पकडे जाने पर हमारी कोई जबाबदारी नहीं होगी। प्रतिभागी अपने जोखिम पर कैंप में आये.....!!
???????