Hindi Quote in Shayri by Seema Shivhare suman

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

हिन्दी कविता

*इक तेरी याद*

धूप में सब मोती सूखे ....
जल रहीं हैं पत्तियां।
देखने आया न भंवरा ....
गुल पे हैं विपत्तियां।

इस कदर तो बेरुखी ये
मार डालेगी हमें....
जान लेलो ! जान मेरी ..
पर करो न यूं सख्तियां।

चांद कहते थे हमें तुम,
और खुद को चकोर थे....
फिर लिखो मुझ पर कविता,
और कुछ अतिश्योक्तियां।

हिरनी सी चंचल- चपला,
देते थे उपमा जिन्हें.....
भूल सकते हो क्या मेरी
आंखों की वो मस्तियां

वो मेरा पहला मिलन था
नीम के पेड़ों तले.....
वो भी सारे ढेर हो गए
जली जब दिल की बस्तियां।

है जहां सारा मेरे संग
तू नहीं तो कुछ नहीं.....
भीड़ में बिल्कुल अकेली
खलती हैं तेरी रिक्तियां।।

साहित्यकार
सीमा शिवहरे "सुमन"
भोपाल मध्यप्रदेश

Hindi Shayri by Seema Shivhare suman : 111184757

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now