दर्द दिल का हँसकर, दिल से बिसरा दिया कीजिए राह में गम मिल जाएँ तो, देखकर मुस्कुरा दिया कीजिए।
एक दिन खिल जाएंँगी बहारें भी, फूल बनकर फिजा़ में बस इनकी खुशबू से जिंदगी थोड़ी महका लिया कीजिए।
न दुखों से शिकवा, न खुशियों का सौदा किया कीजिए
ये रहमतें हैं खुदा की दिल सेशुक्रिया अदा किया कीजिए।
खुद हँसकर औरों को भी, थोड़ा हंँसा लिया कीजिए
जिंदगी है दो पल की, जिंदादिली से जी लिया कीजिए।
न उफ कीजिए ओंठों से, चोट दिल पर खा लिया कीजिए
अपनों की खुशियों के लिए जख्मों को सी लिया कीजिए।
यूँ बातों ही बातों में खलिश,दिल की मिटा लिया कीजिए
मिले दुश्मन भी प्रेम से, हँसकर गले लगा लिया कीजिए।
एक दिन कदमों में होगा हुजूर, आपके यह आसमाँ भी
बस जरा सा एतबार खुद पर भी जता लिया कीजिए।