Hindi Quote in Poem by ALOK SHARMA

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मैं वापिस अपने उस बचपन मे जाना चाहता हूँ
भूल गया हँसना जो मुस्कान वो पाना चाहता हूँ

कुछ परेशान सा रहता है दिल न जाने क्यों
न चिन्ता न फिक्र वो सकूँन पाना चाहता हूँ

भाग-दौड़ की लाइफ में दोस्त भी हैं रहते सारे व्यस्त
फुरसती नटखट नन्हे मित्रों से बस मिलना चाहता हूँ

भीड़ है चारो तरफ लोगो की फिर भी क्यों अकेला हूँ
बस मम्मी पापा के संग मे वैसा मेला घूमना चाहता हूँ

मनोरंजन के साधन कई यहाँ, पर व्यर्थ हैं सारे के सारे
रंगीले मन को लुभाते उन खिलौनों से खेलना चाहता हूँ

क्या खाना है क्या है पीना बीमारी के हुए लक्षण हज़ार
माँ जो खिलाती अम्रत हो जाता बस वो खाना चाहता हूँ

अब काम से फुर्सत ही नही मिलती, रोटी जो है चलानी
स्कूल की वो छुट्टी में दादी , नानी के घर जाना चाहता हूँ

मैं वापिस अपने उस बचपन मे जाना चाहता हूँ
भूल गया हँसना जो मुस्कान वो पाना चाहता हूँ

Hindi Poem by ALOK SHARMA : 111180592
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now