#KAVYOTSAV -2
"भगवद गीता"
हर प्रश्न का उत्तर है
जीवन का सार है
दिशा भी इसी में निहित
इसी में ही मार्ग है
"श्री कृष्णा" बने सारथी
रणभूमि में "गीता" उपदेश दिया
भटकते हुए अर्जुन को
सही दिशा-निर्देश दिया
दृष्टिकोण में बदलाव होगा
साहस व धैर्य का समावेश होगा
चरित्र-निर्माण जो होगा तेरा
संसार दंग रह जाएगा
"भगवद गीता" कथन यही
निस्वार्थ कर्म तेरा सर्वोपरि
होगा ना आभास कठिन जीवन
अंश "गीता" का जीवन में उतार सही