जीवन चंद सांसों का खिलौना है
यही हकीकत है इस जीवन का,
इसे कभी यहां नजर अंदाज मत करना।
ढूंढ़ो न सहारा किसी की बाहों का ,
न करो फरियाद किसी की यादों का
हर किसी की बात पर ऐतबार मत करना ।
हैं सब कुछ यहां, खेल नजरों का
जीना है हर पल ,ले ख्वाब हंसी का ,
करना भरोसा ,सदा खुद पर ही
ये मन कभी बेजार मत करना।।