Hindi Quote in Poem by Archana Singh

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#Kavyotsav 2 Prem bhav

ममता की छॉंव ( कविता )

मॉं की ममता है सबसे न्यारी
जीवन दायनी बन कर तुम
सींचती जीवन बगिया क्यारी ,
मॉं की स्नेह का मोल नहीं
उसकी ऑंचल में है फुलवारी ।
मॉं की ममता है सबसे न्यारी ।
सद्गुणों से परिचय करवाती
कठिन राह भी सरल बनाती
अपने अश्रु हमीं से छुपाती
उसके स्पर्श की हूॅं आभारी।
मॉं की ममता है सबसे न्यारी ।
दो परिवारों का दायित्व निभाती
राह के काटों को चुन-चुनकर
मखमली बिस्तर पर हमें सुलाती।
हमारे सपनों में सदा रंग भरती
मॉं की ममता है सबसे न्यारी ।
तू ही श्री, नीरधि ,तू ही शारदा
तुझमें देखूॅं सम्पूर्ण व्योम-धरा
शीतल छॉंव तेरी है प्यारी
ममता की छॉंव पर जाऊॅं वारि ।
ऋण उतार न पाऊॅं ममता की
मॉं की ममता है सबसे न्यारी ।

......... अर्चना सिंह‘जया’
मॉं सदैव तुम्हें प्रणाम

Hindi Poem by Archana Singh : 111168235
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now