आज मातृ दिवस है मुझे नही पता था । हे माँ मुझे माफ़ करना । तुम मुझे हर दिन याद करती हो तो मैं सिर्फ एक दिन क्यों ?
मैं तुम्हारे उपकारों की गिनती नही कर सकता , तुम्हारे प्यार का अंदाज़ा नही लगा सकता । लेकिन इतना तो कर ही सकता हूँ कि रोज याद करूँ ? तुम महान हो , मैं नही हो सकता । बस मेरे लिए तो हर दिन मातृ दिवस है इसलिए मैं नही जान पाया कि आज मातृ दिवस है ।
मेरी नादानी के लिए मुझे माफ़ करना ।
मैं उन सभी दोस्तों को धन्यवाद करता हूँ जिनकी वजह से मुझे पता चला कि आज मातृ दिवस है । लेकिन उनके लिए कुछ कहना चाहूंगा कि जब माँ अपने बेटे को रोज याद करती है तो बेटा सिर्फ एक दिन ही क्यों ?
कहीं बेटा सिर्फ फेसबुक लाइक तो नही बटोर रहा ।
अगर ऐसा है तो कृपया मातृत्व का बाजारीकरण बन्द कर दें । माँ ने जीवन और प्यार दोनो दिया है आप सिर्फ उसे प्यार दे सकते हैं ।
तो फिर कंजूसी न करें
"प्यार बाँटने से घटता नही है , बल्कि और बढ़ता है "