Kavyostav-2
हम तो चलने वाले हैं |
ठान लिया है अब तो चलना
अब ना रुकने वाले हैं |
धीरज रखकर दिलमें अपनी
हम तो चलने वाले हैं |
हो अगर अनजान रास्ते
विपत्तियों से भरे हुए,
मंजिलको पानेकी चाहमे
हम उनसे लडने वाले हैं |
मिलती नहीं सफलता उसको
जो हार जाता परिस्थितियों से,
मौतको मुठ्ठीमे लेकर हम
जिंदगी जीने वाले हैं |
जीत गये तो जश्न मनायें
हार गये तो सीख लेंगे,
बार - बार कोशिश करके हम
जीतके रहने वाले हैं |
~विनय पटेल