शेयर खाता खोल सजनियाँ

ऐश्वर्या-अभिषेक की जोड़ी,देखो कितनी समझदार है
एक एक्टिंग करती रहती,दूजा लेता पुरस्कार है
शिक्षा इस पेयर से लेना,जैसे भी हो शेयर लेना।
वेल्थ अकेले ले जाते तो,वो भी रहते बड़ी शान से
"कॉमन-वेल्थ "कबड्डी खेले,कलमाड़ी जी गए काम से
सारा शेयर तू ही लेना,जैसे भी हो शेयर लेना।
कवियों की होती है हूटिंग,हीरो की चलती है शूटिंग
करते सदा रहे मनमोहन,महंगाई पर ख़ाली मीटिंग
राजासी चीटिंग कर लेना,जैसे भी हो शेयर लेना।
शेयर होता धन की गुल्लक,बच्चा-बच्चा गुण गाता है
जिस जिगरे में बड़ी आग हो,वो ही बीडी सुलगाता है
इसका कश तू कसकर लेना,जैसे भी हो शेयर लेना।

Hindi Funny by Prabodh Kumar Govil : 111145367

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now