शेयर खाता खोल सजनियाँ

ये दुनिया विज्ञापन की है रोज़ नए विज्ञापन देखो
विज्ञापन में हीरोइन हो,तुम तो शेयर को ही देखो
विज्ञापन से शेयर लेना,जैसे भी हो शेयर लेना।
होती जब सरकार मिलावट,भ्रष्ट व्यवस्था तब होती है
केवल उछलें-कूदें शेयर बाकी चीजें सब सोती हैं
बैठ निठल्ले,सोकर लेना,जैसे भी हो शेयर लेना।
गाँधीवादी अगर बना तो जीवन भर चरखा कातेगा
पूंजीवादी बन जा प्यारे चांदी की थाली चाटेगा 
पूंजी की पूजा कर लेना,जैसे भी हो शेयर लेना।
टीवी में मल्टी-चैनल हैं मल्टी नेशन बना कंपनी 
तू भी मल्टी-लखपति बन जा ऐसी कोई खोल कंपनी 
दम कुबेर ही बन कर लेना,जैसे भी हो शेयर लेना।

Hindi Funny by Prabodh Kumar Govil : 111145359

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now