जो महोब्बत करने वाले इंसान होते है,
ऐसे लोग इंसानियत की पहचान होते है।

अपने प्यारों को खुदा आज़माता रहता है,
उनकी ज़िन्दगी में बड़े इम्तिहान होते है।

कुछ लोगों के करतूत देख कर लगता है,
जैसे औलाद-ए-शैतान होते है।

जिनके अपने दिल में खोट होता है,
वही दूसरों से बदगुमान होते है।

दूर होते हुवे भी दिल के करीब रहते है,
दुनिया में कुछ ऐसे "पागल" इंसान होते है।

✍?"पागल"✍?

English Shayri by Prafull Pandya : 111107787

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now