आज विश्व महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के
साथ बेटियों के सम्मान में ये पंक्तियां....
बेटी इस जग का आधार है,
बिना बेटी जीवन बेकार है।।
घर में जलती प्रेम की ज्वाला,
बेटी से है घर में उजाला,
बेटी माँ के रूप में जीवन दिलाए,
और बहू बन घर महकाए,
फिर से बेटी बनके आयी द्वार है,
बिना बेटी जीवन बेकार है।।
बेटियों ने देश का मान बढ़ाया,
देश पे अपना शीश चढ़ाया,
सर्व समाज से है ये कहना,
बेटी पढ़ाओ ये है घर का गहना,
बेटी से पिता का सत्कार है,
बिना बेटी जीवन बेकार है।।