Hindi Quote in Blog by Shadman

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

पटना जंक्शन पर दोनों की आँखे नम हो चुकी थी| लड़का अपने शहर आने को उतावला था| मगर उसकी प्रेमीका चाहती थी कि कुछ दिन और ठहर जाए| साथ में आई सहेली भी बार बार फटकार दे रही थी 'अब चलो भी'| आस पास के लोग दोनो को ऐसे घुर् रहे थे जैसे परीक्षा देते हुए हम सब निरीक्षक को शुरुआत में घुरते हैं| आप भी घुरते होंगे| नहीं घुरते क्या| ठीक से याद कीजिये, घुरते ही होंगे| सम्पूर्ण क्रांति रेलगाड़ी का वक़्त हो चुका था| लड़का अपनी प्रेमीका के आत्मविश्वास को वापस लाने के लिए कहता है उदास मत हो बाबा| उदासी खूबसुरत नही होती है बाबु मोसाए | लड़की अपनी प्रेमी का हाथ ज़ोर से पकड़ लेती है और तभी गन्ने वाले भैय्या कुमार सानु की 'प्रेमी आशिक़ आवारा' गाना चला देते है | मौसम में बहार आ जाती है| लड़का हाथ ढीला कर के यह संकेत देना चाहता है कि अब लेट हो रहा है नही तो ट्रैन छूट जाएगी| प्रेमीका बहुत सहज कर पूछती है कुछ छूटा तो नही| लड़का कहता है हां छूटा है मगर नही ले जा सकता| कुछ थम कर लड़का कहता है यादें जो मेरे इश्क़ के शहर (पटना) में कैद है|

और यह कह कर लड़का सम्पूर्ण क्रांति की बोगी नम्बर यस7 के सीट नम्बर 22 में अपनी नम आंखों, पटना ज़ू, इको पार्क , बुद्धा स्मृति पार्क, गांधी मैदान, डोमिनोज़ औऱ मोना सिनेमा हॉल के कुछ लम्हों के साथ बैठ जाता है|

Hindi Blog by Shadman : 111105791
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now