तोडा उसने रिश्ता मेरा अभी जुडा हुआ है, वो एक गुज़रा हुआ पल था,
कुछ ठहरा हुआ सा,चल ए दिल कुछ और पल अभी बिताने बाकी हैं,
बहोत गुज़ार लिए पल दूसरो के इन्तज़ार मे
अब खुद के साथ वक्त बिताने के पल बाकी है,
बहोत खुश हो लिए बेगैरतो के लिए
अब खुद की खुशिया ढूंढने के पल बाकी है,
जीना ही भूल गए थे अपने लिए जब ठोकर लगी तब समझे कि खुद को कही खो दिया हमने,
चलो आज खुद से मुलाकात करने के पल बाकी है,
माना लोग बहा देते पसीना अपनो के लिए क्या पता था पसीना तो क्या लहू भी बहेगा,
चलो आज अपने जु़नून के लिए पसीने की बूँदे बिखराने के पल बाकी है,
कहा मिलती है किसी को दोबारा ऎसी खूबसूरत ज़िन्दगी,
उसी जिन्दगी का हर खूबसूरत पल बिताना बाकी हैं।