_जोंक
नमक की पुडिया लिये घूम रही हूं
जोंक चूस रहे हैं खू़न
हम उनके
दम भर खू़न चूसकर
गिर जाने का इंतजा़र नहीं करेंगे
तबतक तो देर हो जायेगी
हमें हर एक जीव को
इन जोंकों से बचाना है
ज़ख़्म को नासूर नहीं बनाना है
नमक का छिड़काव करना है
जोंकों से नमकीन बर्ताव करना है।
#तस्लीम