?शिव उठत, शिव चलत, शिव शाम-भोर है !
शिव बुध्दि, शिव चित, शिव मन विभोर है !!?
?शिव रात्रि, शिव दिवस, शिव स्वप्न शयन है !
शिव काल, शिव कला, शिव मास-अयन है !!?
?शिव शब्द, शिव अर्थ, शिव ही परमार्थ है !
शिव कर्म, शिव भाग्य, शिव पुरूषार्थ है !!?
?शिव स्नेह, शिव राग, शिव ही अनुराग है !
शिव कली, शिव कुसुम, शिव ही पराग है !!?
?शिव भोग, शिव त्याग, शिव तत्व ज्ञान है !
शिव भक्ति, शिव प्रेम, शिव ही विज्ञान है !!?
?शिव स्वर्ग, शिव मोक्ष, शिव परम साध्य है !
शिव जीव, शिव बह्मा, शिव ही आराध्य है !!?
?????।।ॐ नमः शिवाय।।?????
आप सभी को महा शिवरात्रि की अनन्त शुभकामनाएं।?