अमृता सोचती है यह तो उसका एक ख़त है..जो ज़िन्दगी के घर से जाते हुए उसने ज़िन्दगी को लिखा है और उसने ख़त में ज़िन्दगी से सबसे पहले यह सवाल पूछा है...कि आखिर...इस धरती पर उस फूल को कब आने का अधिकार क्यों नहीं दिया गया जिसका नाम औरत है ? और साथ ही पूछा है कि वह सभ्यता का युग कब आएगा जब औरत की मर्ज़ी के बिना कोई उसको हाथ नहीं लगा सकेगा ? और तीसरा सवाल यह पूछा है कि जिस घर के दरवाज़े खोलने के लिए उसने अपनी कमर में तारों के गुच्छे को चाबियों को गुच्छे की तरह बांधा था उस घर का दरवाजा आखिर कहाँ है ? अमृता की यह कहानी आज भी उतनी ही सच्ची बात कहती है...जो ज़िन्दगी से सवाल आज भी यही करती नजर आती है...और यह सवाल अक्सर बिना जवाब के हैं..

मातृभारती पर इस कहानी 'आधी नज्म का पूरा गीत - 13' पढ़ें
https://www.matrubharti.com/book/19864914/aadhi-najm-ka-pura-geet-13

Hindi Story by Ranju Bhatia : 111103833

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now