Hindi Quote in Shayri by Swati Grover

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

यूँ बेसबब सवाल न करना
किसी के गमों का हिसाब न करना

उन परिंदो का खूब ख्याल तो ठीक है
पर वो उड़ जाए तो उनका इंतजार मत करना

सरबराह न बन सको तहाफुज़ न दे सको
तो मुझसे कभी प्यार भी मत करना

बड़ी मुश्किल से बनाया है मैंने तुझे अपना
कम से कम तू तो जमाने की तरह बात मत करना

एक मैं हूँ जो भीगते हुए गुरुद्वारे पहुँच गई
एक तू है रब कि कभी अपने मेहर की बरसात न करना

कुछ और दिन लगाए रखो आइने में अपनी तस्वीर 'साद'
थोड़े दिन अपने लफ्जो से किसी को शरमसार मत करना

Hindi Shayri by Swati Grover : 111103096
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now