"बड़ी बेरंग सी थीं ये ज़िंदगी
मोहब्बत की बहार आ गई, आपके आ जाने से,
"बड़ी उजड़ी हुई थीं ये ज़िंदगी
मोहब्बत का सलीकां आ गया, आपके आ जाने से,
"जिससे रु-ब-रु नही हुई थीं ये ज़िंदगी
उस मोहब्बत से पहचान हुई, आपके आ जाने से,
"जिन सवालों के जवाब ढ़ूंढ़ रही थीं ये ज़िंदगी
उनको पहचान मिली, आपके आ जाने से,
"जिस बरसात की प्यासी थीं ये ज़िंदगी
प्यार की बरसात मिली, आपके आ जाने से,
"मुद्दतों से जिसके इंतज़ार में थीं ये ज़िंदगी
वो इंतज़ार खत्म हुआ, आपके आ जाने से,