"वक्त"
"ज़िंदगी जीने का तरीका
वक्त ही सिखाता है हमें,
"यहां किसका कौन सगा हैं
वक्त ही बताता है हमें,
"अपनी अपनी मंज़िल तक
वक्त ही पहुंचाता है हमें,
"फूल है या कांटे सफर में
वक्त ही बताता है हमें,
"ज़िंदगी ख़फा है या मेहरबान
वक्त ही बताता है हमें,
"जो बीत जाए,लौटकर नही आता
वक्त ही अहसास कराता है हमें,