Hindi Quote in Motivational by Deepesh Darvarkar Sen

Motivational quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

?????????
*☀️दिल के बारे में 32 रोचक और मनोरंजक जानकारियां☀️*

✍✍
*दिल हमारे शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है जो हमारे खून को साफ़ करके इसे शरीर के बाकी अंगो तक पहुँचाता है ताकि वह ठीक तरह से काम कर सके और हम इस जिंदगी का मज़ा ले सकें।*

*इस पोस्ट में हम आपको हमारे दिल के बारे में 21 मज़ेदार और ज्ञानवर्धक बातें बताएंगे जो आपकी नज़रों में आपके दिल की इज्जत बढ़ा देंगी।*

??

1. एक औसतन व्यक्ति का दिल एक मिनट में 72 बार, एक दिन में एक लाख बार और एक साल में 3 करोड़ 60 लाख बार धड़कता है। यह आंकड़ा पूरे जीवनकाल के दौरान 250 करोड़ तक पहुँच जाता है।

2. हमारे दिल तब काम करना शुरू करता है जब हम अपनी मां के पेट में 4 हफ्ते के होते हैं।

3. हर मिनट आपका दिल साढ़े 5 लीटर खून पंप करता है। पूरे जीवन काल में यह इतना खून पंप कर देता है कि उससे 100 बड़े स्वीमिंग पुल भरे जा सकते हैं।

4. हमारा दिल इतने दबाव से खून पंप करता है कि अगर इसे शरीर से बाहर खून पंप करना हो तो खून 30 मीटर की ऊँचाई तक पहुँच जाएगा।

5. पुरूषों के दिल का वज़न औसतन 300 से 350 ग्राम जबकि महिलाओं के दिल का वज़न 250 से 300 ग्राम के बीच में होता है।

6. दिल का दायां भाग (right side) सिर्फ फेफड़ों को खून सपलाई करता है जबकि बायां भाग (left side) बाकी के शरीर को।

7. 1893 में पहली सफल हार्ट सर्जरी हुई थी। 1950 में पहली सफल मानव निर्मित वाल्व किसी व्यक्ति के दिन में डाली गई थी।

8. अगर आपके दिल को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीज़न मिलती रहे तो यह शरीर से अलग होने पर भी काम करता रहेगा।

9. शरीर के 75 लाख करोड़ सेल दिल से खून प्राप्त करते है सिवाए आँखों के कार्नियां से।



10. अक्सर हम ने यह पढ़ा और सुना है कि हमारा दिल बाईं(left) तरफ होता है पर ऐसा नही है, हमारा दिल हमारी छाती के बीच में होता है पर यह बाईं और थोड़ा झुका होता है।

11. Stethoscope (स्टेथोस्कोप) की खोज़ 1816 में हुई थी। इससे पहले डॉक्टर मरीज़ की धड़कन चैक करने के लिए अपने कान को उसकी छाती से लगाते थे।

12. छोटे बच्चों का दिल बंद मुट्ठी जितना बड़ा होता है। व्यस्कों के दिल का आकार दोनो हाथों को एक दूसरे से जकड़ के (जैसे ईसाई प्रार्थना करते है) जितना आकार बनता उतना होता है।

13. सोमवार ऐसा दिन है जब सबसे ज्यादा हार्ट अटैक आते हैं। इसका कारण छुट्टी के बाद काम करने का तनाव होता है।

14. औरतों के दिल की धड़कन मर्दों के दिल की धड़कन से 8 धड़कन प्रति मिनट ज्यादा होती है।

15. दिल के धड़कने पर जो ‘thump-thump‘ की आवाज आती है, वह दिल में पाए जाने वाले 4 वाल्व के खुलने और बंद होने की वजह से बनती है।

Hindi Motivational by Deepesh Darvarkar Sen : 111096890
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now