Gujarati Quote in Microfiction by Sanjay Dave

Microfiction quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Gujarati daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कल ही तो बात की थी
बोल रहा था माँ छुट्टी की अर्जी लगाई है
होली पर आऊंगा,ऐसी मन मे आई है
खबर आई है अभी अभी
छुट्टी भी मिली और होली भी मनाई है
मेरे बेटे ने आज खून से धरती भिगाई है
??
कल ही तो बात की थी
बेटी के जन्मदिन पर आऊंगा
खूब खिलौने ओर खुशियां लाऊंगा
अभी अभी खबर आई है
बंदूक के खिलौने से जान गवाई है
अपनी खुशियो को छोड़कर देश की सीमा बचाई है
??
कल ही तो बात की थी
पिताजी टूटी खाट बनाऊंगा
मैं ज़ल्दी ही घर आऊंगा
अभी अभी खबर आई है
टूटी खाट नही बनाऊंगा,अब अर्थी तुमसे बनवाऊंगा
हमेशा के लिए सो जाऊंगा
??
कल ही तो बात की थी
अबके दुल्हन बना कर ले जाऊंगा
तू सज कर बैठ ,बारात लेकर आऊंगा
अभी अभी खबर आई है
मेहंदी की जगह खून की लाली लगाई है
पिया ने शहीद होकर तिरंगे की शान बढ़ाई है
??
कल ही तो बात की थी
थक गया हूं बहुत,अब आराम करूंगा
घर आते ही बहन,तुझसे खूब बात करूंगा
अभी अभी खबर आई है
सच मे थक कर सो गया
बोलते बोलते वो मौन हो गया
??
शहीद जवानों को मेरी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि,ईश्वर उनको शांति प्रदान करे

उनके परिवारों के नुकसान की कोई भरपाई किसी भी तरह से नही हो सकती,ईश्वर दुख सहने की शक्ति दे????

Gujarati Microfiction by Sanjay Dave : 111093740
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now