देखा था जब कोई और समझ कर
जाना जब तुम कौन हो।
सोचा न था तुम मिलोगे कभी
जब मिले भी तो तुम मौन हो।।

तुम वो निकले जो चाह मेरी थी
पर तुमने राह बदल ली है।
देर हो गयी हमको मिलने में
तुमने मंजिल पकड़ ली है।।

वही नूर वही रंग तेरा
जो सपनों का राजकुमार मेरा।
अब और नगर का वासी तू
कहीं और होगा शहर मेरा।।

English Shayri by अर्चना यादव : 111090504

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now