और फिर,
जब उनको लगा कि,
मै उनकी तरफ सरक रहा हूं,
और करीब कुछ ज्यादा करीब,
हमेशा की तरह,
इस बार एक बार और फिर से,
तो वो भी सरक लिए,
और मेरी एक और कोशिश नाकाम रही,
सच्चे प्यार को पाने की,
एक और ने माना कर दिया घास डालने से।
प्यार की खोज,
और एक और सूखा वेलेंटाइन।
© krishnakatyayan 2019