है हम सब अलग एक दूजे से
लेकिन हमारी एक है अच्छाई
है हमारे शरीर एक
लेकिन अलग हैं हमारी सोच
दुनिया पूरी एक है
लेकिन अलग हैं मुल्क
जबान एक है
लेकिन अलग अलग हैं भाषाएं
हर एक शब्द की अलग हैं भाषा
लेकिन है एक ऐसी भाषा
जिसका नहीं है कोई शब्द
वो है प्यार की भाषा