Hindi Quote in Blog by Pranjal Shrivastava

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

"दिल की बातें"

विविध भारती पर इस समय 'हीरो' फिल्म की बाँसुरी की धुन बज रही है, जाने कितनी बाँसुरी खरीद ली मैंने अब तक कि बजाना आ जाए,(एक तो अभी भी रखी है) हमेशा कोशिश की, इस धुन को copy करने की, ज़रा सा भी बाँसुरी बजाना नहीं आ पाया पर उस समय दूसरों को दिखाने के लिए खुद मुँह से धुन निकाल कर सब पर प्रभाव डालने की कोशिश करते रहते थे..इसी तरह एक गाना 'है अपना दिल तो आवारा..',देखकर माउथ आर्गन भी कितनी बार खरीदे वो भी नहीं बजाना सीख पाए,'पापा कहते हैं देखकर गिटार खरीदने का भी बड़ा मन था, अब देखते हैं..उसका क्या बन पाता है, हारमोनियम लिया,SYNTHESIZER है पर बजाना फिर भी नहीं आ पाया।
शास्त्रीय गायन (विद)ही बस ईश्वर की कृपा से हो गया बाधाओं के बीच भी।
मेरे ख्याल से ऐसा बहुत लोगों के साथ होता होगा।

प्रांजल,
01/02/19, 9.35P

Hindi Blog by Pranjal Shrivastava : 111085192
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now