Hindi Quote in Good Morning by Deepak Singh

Good Morning quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

Welcome February....( The month of love) ki sabhi ko Hardik Subhkamnaye...
इस ख़ुशी के अवसर पर प्यार से जुड़ा एक सवाल। सभी से निवेदन है कि अपनी बहुमूल्य टिप्पणी अवश्य दीजिए।
एक लड़का और एक लड़की एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। एक समय ऐसा आता है कि किसी कारण वस उनमें थोड़ी सी दूरियां आ जाती है और इस दौरान लड़के की जिंदगी में एक दूसरी लड़की आ जाती है। लोगो को बस समय चाहिए होता है कब उन्हें मौका मिले और वो गर्म लोहे पर हथौड़ा मारे। जब वो आती है तो लड़के को उससे चाहत होने लगती है, प्यार होने लगता है, हालाकि उस पहली लड़की से थोड़ी सी दूरियां हुई थी, रिश्ता नहीं टूटा था या यूं कह लो प्यार ख़तम नहीं हुआ था। कुछ समय तक ऐसा ही चलता है। कुछ समय बाद पहली लड़की को पता चल जाता है, क्योंकि सच्चाई ज्यादा दिनों तक छुप कर नहीं रह सकती, उसे विश्वास नहीं होता क्योंकि उनमें बहुत प्यार था। इसलिए वो अपने मन में न रखते हुए लड़के से ये पूछ ही लेती है। लड़का कहता है, हां ये सही है, मै तुमसे प्यार करता हूं, उसे भी चाहता हूं। तुम मेरी जिंदगी हो, और मै उसकी जिंदगी हूं। मै तुम्हे नहीं छोड़ सकता, मै उसे भी नहीं छोड़ सकता। बताओ मै क्या करू?
लड़की के सामने बहुत परेशानी हैं। उसकी मदद कीजिए। उसे क्या करना चाहिए उसे समाधान दीजिए। #D

Hindi Good Morning by Deepak Singh : 111084760
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now