लव... इश्क... प्यार... मोहब्बत.... एक ऐसा अहसास जिसे हर कोई जीना चाहता है... किसी अजनबी का अचानक अपना लगने लगना... किसी के लिए जीना उसी के लिए मरना... किसी के लिए सजना सँवरना...और सबसे बड़ी बात ए कहना- आई एम लव विथ यू" ....एक सुखद अहसास देता है.... मैं भी चाहती थी कोई अजनबी मेरा अपना हो... मुझे प्यार करे मेरी केयर करे... वो मेरे लिए सब कुछ हो... मैं उसके अहसास को जिऊँ...... लेकिन हर किसी किस्मत... ऐसी कहाँ होती है .... हम जैसी मिडिल परिवार की लड़कियों की किस्मत में प्यार कहाँ .....हमें तो सिर्फ पत्नी बनना होता है एक ऐसे इंसान की जो सारी दुनिया घूमने के बाद... हमारे पास आता है....जो प्यार नहीं करता.... बस जिम्मेदारी निभाता है .... माँ बाप का फेका हुआ बोझ उठाता है.........।