Hindi Quote in Shayri by Savita Mishra

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

राष्ट्रिय काव्य लेखन प्रतियोगिता २०१८
#Kavyotsav

प्यार का संगम-

नफ़रत की अविरल धारा में
प्यार का पानी बरसे
कुछ ऐसी ही कल्पना होती है
मन में ...
पर नफ़रत सदा ही
प्यार को तरसे |

नफ़रत हो न कभी
सदा प्यार ही प्यार रहे
पर होगा क्या ऐसा कभी
जब तक घृणा किसी से रहे |

प्यार का बादल घिर जाये
घृणा की बदबू तक न आये
नफ़रत बिजली की तरह
मिट्टी में मिल जाये|
बस प्यार भरी ...
सावन की घटा छाये|

प्यार का संगम दिखे
हर दिल में
नफरत के पोखर सूख जाये
कुछ ऐसी ही कल्पना
होती है मन में
प्यार ही प्यार सदा बरसे
अपने वतन में |
--00--
सविता मिश्रा 'अक्षजा'

Hindi Shayri by Savita Mishra : 111033418
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now