कब मैंने प्यार किया
उसका भी हिसाब नहीं है,
कब मैंने कर्म किया
उसका भी ध्यान नहीं है।

कब शब्दों से काम लिया
उसका भी अंदाज नहीं है,
कब कदमों ने लक्ष्य लिया
उसका भी हिसाब नहीं है।

कब सच का साथ दिया
उसकी भी याद नहीं है,
कब दुनिया से निकल गये
उसकी भी खबर नहीं है।

***महेश रौतेला

Hindi Story by महेश रौतेला : 111031223

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now