आदरांजली -
------------------------------
कविता
भारत रत्न सर्वप्रिय आदरणीय व्यक्तित्व -
स्व- अटल बिहारी वाजपेयी जी - के स्मृती मे
यह काव्यांजली समर्पित
----------------------------------------------
हमारे अटलजी
---------------------------
प्रखर देशभक्ती
प्रखर ध्येयनिष्ठा
प्रखर कार्यतत्परता
प्रखर व्यक्तिमत्व
अटलजी का ...
कविमन की सह्रदयता
मन की विशालता
अपार संवेदनशीलता
प्रेम ,स्नेह ,आत्मभाव
का प्रतिक व्यक्तित्व
अटलजी ..
सामान्य आदमी के प्रती
अपार अपनापन
कीर्तिवंत व्यक्तीरूप
अटलजी का ...
"आओ फिर से दिया जलाये ..."
सामुहिक भावना का जागरण ,
राष्ट्र प्रेम , राष्ट्रीय भावना का प्रबोधन
असीम राष्ट्रसेवक
हमारे अटलजी
-------------------------------------
कविता - हमारे अटलजी
- अरुण वि.देशपांडे -पुणे.
------------------------------------