Hindi Quote in Poem by Manoj kumar shukla

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

*दोहा-सृजन हेतु शब्द--*
*संविधान,सरकार,गणतंत्र,सरपंच,राष्ट्र-पताका,*
1 संविधान
संविधान चलता तभी, चरित्र करें निर्माण।
जनता का हित साधकर, शोषित का कल्याण।।

2 सरकार
जन सेवक सरकार ही, करती है कल्याण।
यश अर्चन सम्मान सँग,करे प्रगति-निर्माण।।

3 गणतंत्र
गणतंत्र दिवस की घड़ी, सजी देहरी आज।
जनमानस हर्षित हुआ, बने राम के काज ।।

4 सरपंच
बनें गाँव सरपंच तब, करें अनोखे काम।
देश तरक्की कर सके, जग जाहिर हो नाम।।

5 राष्ट्र-पताका
राष्ट्र-पताका देश की, बनी हुई सिरमौर।
सोने की चिड़िया बने, आएगा नव-दौर।।

मनोजकुमार शुक्ल " मनोज "
🙏🙏🙏🙏🙏

Hindi Poem by Manoj kumar shukla : 111915291
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now