Hindi Quote in Poem by Rajesh Maheshwari

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

संघर्ष पथ

आस्था जीवन का आधार है
पर वह जीवन नही है।
श्रद्धा और भक्ति
दिखलाती है रास्ता
पर वह मंजिल नही है।
हमें संघर्षरत रहना है,
अनवरत बहती हुई हवा
और बहते हुए पानी सा।
सत्य जीवन को देता है ऊर्जा
और बनाता है मानव को मानव।
काल अपनी गति से चलता है
उससे क्या घबराना
वह चलता है अपनी राह पर
हमें है अपनी राह पर जाना।
हम पथिक है
कठिनाईयों और परेशानियों के बीच
हमें खोजना है सफलता का रास्ता
बढना है आत्मविश्वास के साथ
संयम के साथ, अविचलित।
यह प्रयास ही जीवन है।
संघर्ष की गाथा है।
सफलता की कुंजी है
इसी से बनेगा समाज में स्थान,
इसी से मिलेगा सम्मान,
यही है जीवन का प्रारंभ
यही है जीवन का अवसान
यही है परमात्मा की कृपा
यही है जीवन का ज्ञान।

Hindi Poem by Rajesh Maheshwari : 111770434
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now