RAHE TERI DUA MUJH PER -BARAHWA HISSA in Hindi Fiction Stories by MASHAALLHA KHAN books and stories PDF | रहे तेरी दुआ मुझ पर - बारहवां हिस्सा

Featured Books
Categories
Share

रहे तेरी दुआ मुझ पर - बारहवां हिस्सा

{रहे तेरी दुआ मुझ पर - बारहवां हिस्सा}

[फलेशबेक - 2]

{करामाती जिन्नो के हिस्से से बनी जादूई ताकत}

जब वह गुफा के अन्दर दाखिल होता है तो उसे अंधेरे के अलावा कुछ दिखाई नही देता, मगर ठोड़ी अन्दर जाने पर उसे नीले सफेद रंग की रोशनी दिखाई पड़ती है वह धीरे धीरे उस रोशनी की तरफ बढ़ता है फिर वह उस रोशनी की पास पहुंच जाता है यह रोशनी बहुत चमकीली थी उसकी रोशनी उससे सही नही जा रही थी मगर वह किसी तरह उस पर अपना हाथ रख देता है और फिर रोशनी धीरे धीरे कम हो जाती है वह रोशनी एक गोले मे बदल जाती है जिसको वह अपने हाथो मे लेकर उपर उठाता है और फिर सोचता है आखिर क्या है इस ताकत मे जो एक शैतान जादूगर को यहा खीच लायी जो इसे हासिल करने के लिए कुहेद कबिले के सभी जिन्नो को मारने पर तुला है .


फिर एकाक वह गोला फिर से चमकने लगता है उसकी रोशनी पहले से भी ज्यादा तेज और चमकदार हो जाती है, पूरी गुफा मे वह रोशनी फैल जाती है उस रोशनी को सहन कर पाना सरदार हदाद के लिए मुश्किल होता जा रहा था,
फिर उसके रोशनी के अन्दर से सातो करामाती जिन्नो के अक्श बाहर आने लगते है, जिसे देखकर वह हैरान हो जाता है क्या ये वाकेही करामाती जिन्न है,वह इन करामाती जिन्नो के बारे मे सिर्फ सुनता था मगर उसने उन्हे कभी देखा नही था आज मजबूरी मे इस गुफा मे कदम रखा तो यहा आना हुआ तब जाकर वह उन्हे देख पाया, वह सभी जिन्न कुहेद कबिले से हजारो सालो से जुड़े हुए थे, जो इस कबिले की हिफाजत करते थे और इस कबिले के हर एक जिन्न को ताकतवर बनाये हुए थे मगर इन सभी के मर जाने के बाद वह इतने ताकतवर नही रहे जितने पहले हुआ करते थे,
मगर इस जादूई ताकत ने जो उनके शरीर के हिस्सो से बनी थी, इस कबिले के जिन्नो को दूसरे कबिलो से आज भी ताकतवर बनाये हुए थी . 

फिर उस नीली सफेद रोशनी मे से वह करामाती जिन्नो के अक्स एक एक करके बाहर आने लगे, वह सभी करामाती जिन्न ताकतवर और रहस्यमय लग रहे थे, और उनके अक्श नूमा चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा था, फिर सरदार हदाद उन सभी करामाती जिन्नो को सलाम करता है, जो उन्होंने कबूल किया, सरदार हदाद ने जादूगर जोहरान और उसके केहर की सारी कहानी बतायी, और उनसे उसे हराने के लिए मदद की गुहार लगाई .

जिसे सुनकर उन करामाती जिन्नो मे से एक ने कहा,, बड़ी देर कर दी सरदार हदाद तुमने हमारे पास आने मे अब वक्त निकल चुका है हम भी अब कुछ नही कर सकते तुम्हारा कबिला अब खत्म हो कर ही रहेगा उसे हरा पाना हमारे लिए मुमकिन है, अब हम सिर्फ इस रोशनी जो हमारे शरीर के हिस्सो से बनी है इससे जुड़े हुए है हमारा शरीर खत्म हो चूका है, और वह शैतानी जादूगर बहुत ताकतवर है, और कुछ है उसके साथ जो उसके अन्दर मोजूद है जो उसे ताकतवर बनाये हुए है और वह इस ताकत को हर कीमत हासिल करना चाहेगा और वह जानता है कि ये ताकत उसे कुहेद कबिले के हर एक जिन्न को मारकर ही हासिल होगी,और जब वह यह ताकत हासिल कर लेगा तो उसे रोक पाना किसी के लिए भी नामुमकिन हो जायेगा वह जिन्नो और इंसानी दुनिया को बरबाद कर देगा वह सब को अपना गुलाम बनायेगा और जो कोई भी उसका हुकुम की नाफरमानी करेगा वह उसे खत्म कर देगा, उसे जिन्नो और इंसानी दुनिया पर अपनी हुकुमत कायम करनी है .

फिर सरदार हदाद उनसे पूछत है,, कि आखिर कौन है वो जो उस मामूली से इंसान को ताकतवर बनाये हुए है और कैसे उसे खत्म किया जा सकता है .

फिर वह करामाती जिन्न उसे बताते है वह कौन है कैसे उसने पहले भी कुहेद कबिले को तबाह और बरबाद किया था और उसका क्या मकसद था और उसे हजारों साल पहले की सारी घटना बता देते है और फिर उससे इस ताकत को बचा लेना का तरीका भी बताते, जिसे सुनकर वह हैरान और परेशान हो जाता है,, कि आखिर उसने इतने ताकतवर कबिले को कैसे कमजोर बना दिया और अपनी जादूई ताकतो को कितना बढ़ा लिया है मगर वह परेशान इस बात से था उसे रोकने का जो तरीका करामाती जिन्नो ने उसे बताया है और अगर ऐसा करता है तो वह खुद और उसके बचे हुए कबिले के लोग खत्म हो जायेंगे .

फिर वह करामाती जिन्न उसे उस इल्म से रूबरू कराते है जिसे हजार साल पहले रोक दिया गया था जो कभी कुहेद कबिले के जिन्नो के द्वारा इस्तेमाल करते थे जिसकी एक बड़ी वजाह थी . जादूगर जोहरान के अन्दर मोजूद वह काली ताकत थी, जिससे लड़कर ही करमाती जिन्न मारे गए थे, वह सरदार हदाद को हुकम देते है कि उसे हर किमत पर इस ताकत को जादूगर जोहरान से दूर रखना है चाहे इसके लिए उसे अपनी और कबिले के लोगी की कुरबानी देनी पड़े, तभी उस शैतान जादूगर को रोका जा सकेगा, वह वहा से वह जादूूई ताकत लेकर वापस अपने मेहल मे आ जाता
है, और अपने एक बड़े से कमरे मे दाखिल होता जहा उसकी बीवी भी मोजूद थी, फिर वही बैठ जाता है, और कुछ वक्त सोचता है,

फिर वही पास बैठी अपनी बीवी को सारी बाते बताता है जिसे सुनकर वह हैरान हो जाती है, फिर वह उसे और खुदको जेहनी तोर पर तैयार करता है, फिर दोनो अपनी बेटी नूर को लेकर निकल जाते है इंसानी दुनिया की तरफ जहा उन्हे अपने आगे के काम को अंजाम देना था और वह चीज ढूढ़नी थी जिसके लिए वह इंसानी दुनिया मे आये थे फिर उन्हे कुछ दिन के बाद वह भी मिल जाता है फिर सरदार हदाद करामाती जिन्नो के द्वारा दिये गए उस इल्म का इस्तेमाल करता है, उसके बाद वह अपनी बेटी नूर को वही इंसानी दुनिया मे छोड़कर जिन्नो की दुनिया मे वापस लोट आते है, जहा आकर वह देखते है कि कुहेद कबिला तबाही की चपेट मे आ चुका था चारो तरफ आग धुआ जिन्न साथियो की लाशे जो अब राख बन चुकी थी .

जादूगर जोहरान,, कहा गया तुम्हारा वो बुजदिल सरदार हदाद जो बीच मेदान मे अपने लोगो को छोड़ भाग गया 
या मेरे दिये गये जख्म से डर कर कही बिल मे दुबककर बैठा है, इस तरह की है उसने अपने लोगो की हिफाजत, 
कुहेद कबिले का सरदार और सबसे ताकतवर जिन्न इतना बुजदिल और डरफोक होगा ये मैने कभी नही सोचा था .

कुहेद कबिले का कोई भी जिन्न ना बुजदिल है ना ही डरफोक देख तेरे सामने खड़ा है कुहेद कबिले का सरदार हदाद जो कभी पीठ दिखाकर बुजदिलो की तरहा नही भागता जैसे तुम भागे थे जोहरान .

जादूगर जोहरान हंस कर,, हा हा हा तो तुम यही हो सरदार हदाद अब मुझे अपना ज्यादा वक्त जाया नही करना पड़ेगा
तुम्हे ढूंढ निकालने मे तुम खुद ही मेरे पास आ गये, ये बहुत अच्छी बात है मै अपने कहे शब्द वापस लेता हूं तुम बजदिल और डरफोक नही तुम सबसे बड़े बेवाकूफ हो जो यहा आ गये जानते हो ना मै तुम्हारे बचे हुए लोगो और तुम्हे खत्म करके वो जादूई ताकत हासिल कर लूंगा, तुम अब तक तो मिल चुके होंगे उन मगरूर करामाती जिन्नो से तो उन्होंने बताया नही मेरे बारे मे की मै कौन हूं और मेरा क्या मकसद है,फिर भी तुम यहा हो ये बहारदुरी नही बेवाकूफी है सरदार हदाद, हा हा हा .

सरदार हदाद,, तुम मुझे और मेरे बचे हुए लोगो नही मार सकते जादूगर जोहरान, उसके लिये तुम्हे हमसे सोदा करना होगा जो यहा मोजूद कोई भी जिन्न तुमसे नही करेगा जिससे तुम ना तो किसी की ताकत को हासिल कर पाओगे और ना ही किसी को मार पाऊंगे और अगर तुमने किसी भी जिन्न को बिना सोदा कर उसे मारा तो तुम अच्छी तरह से अन्जाम जानते हो और तुम्हारे अन्दर मोजूद वो शैतान जिसने पहले भी कुहेद कबिले को खत्म कर पूरी जिन्नो की दुनिया और इंसानी दुनिया पर अपनी सल्तनत बनानी चाही उसका अन्जाम वो भुगत रहा है, हा तुमने सही कहा मै करामाती जिन्नो से मिल चूका हूं और उन्होंने तुम्हारे अन्दर मोजूद उस शैतान के बारे सब कुछ बताया है मुझे और तुम्हारे जैसो का कैसे सामना करना है वह भी बताया है और अगर तुमने किसी को मारा तो तुम्हारा अन्जाम पहले से भी बुरा होगा, और अगर इस कबिले का एक आखरी जिन्न का आखरी हिस्सा भी बच गया तो वो ताकत तुम हासिल नही कर पाओंगे फिर तुम्हारा ख्वाब जो तुम सालो से देखते आ रहे हो वो ख्वाब ही रहे जायेगा .

जादूगर जोहरान,, तो तुम सब जान चुके हो चलो ठीक है मान लिया तुम मुझसे सोदा नही करोंगे और शायद तुम्हारे ये लोग भी ना करे मगर मरोंगे तुम सब और वो भी आज मेरे हाथो से न सही मगर मेरे शर्गिद कब काम आयेंगे मै तुम्हे इतना कमजोर करदूंगा की मेरा एक मामूली सा शार्गिद तुम्हे मार गिराये मगर ये इतने भी कमजोर नही है जो तुम इन्हे मार दोंगे और मेरा जो ख्वाब जो तुम पुरा होने से रोकना चाहते हो वो पूरा होकर रहेगा .



कहानी जारी है......✍️