सीढ़ियों के नीचे से आती आवाज अब साफ थी धीमी, भारी और इस बार एक नहीं कई कमरे की हवा फिर से ठंडी हो गई मीरा मुश्किल से उठी अभी भी कमजोर थी
मीरा - वो वापस आ गया है लेकिन इस बार अकेला नहीं है
कबीर - हाँ, मुझे भी feel आ रहा है जैसे free में family pack मिल गया हो
आरव की नजर दरवाज़े पर थी
आरव - हम तीनों ये अकेले handle नहीं कर पाएंगे
कबीर - finally… तूने मान लिया
आरव ने जेब से एक पुराना-सा device निकाला उस पर एक ही बटन था कबीर ने देखा और उसका चेहरा serious हो गया
कबीर - तू ये use करेगा?
आरव - कोई option नहीं है
मीरा (धीरे से) - ये वही है ना?
आरव - हाँ Emergency Backup।
कबीर - भाई पिछली बार जब ये use हुआ था आधा building उड़ गया था
आरव - इस बार हम कोशिश करेंगे पूरा ना उड़े।
कबीर - great confidence full है 😑
आरव ने बटन दबाया Beep
कुछ सेकंड कुछ नहीं हुआ फिर device पर एक लाल light blink होने लगी और एक robotic आवाज आई
“Backup Team Activated. ETA: 7 minutes.”
कबीर - 7 मिनट? भाई… हमारे पास 7 सेकंड भी नहीं हैं!
जैसे ही उसने ये कहा नीचे से दरवाज़ा जोर से खुला
धड़ाम!!
सीढ़ियों के नीचे राहुल खड़ा था लेकिन अब वो इंसान जैसा नहीं दिख रहा था उसका शरीर टेढ़ा-मेढ़ा आँखें काली
और उसके पीछे परछाइयाँ जो हिल रही थीं
राहुल (गहरी आवाज में) - तुमने सोचा तुम जीत गए?
आरव - नहीं… मैंने सोचा तू upgrade होकर आएगा
कबीर - और तू expectations पर खरा उतरा 👍
मीरा की आँखें फिर से हल्की चमकी—
मीरा - ये ये अब एक नहीं है
“कम से कम… पाँच”
कबीर - पाँच?! भाई ये PUBG squad है क्या?!
अचानक—
राहुल के पीछे की परछाइयाँ अलग हुईं और सीढ़ियों पर चढ़ने लगीं तेजी से अमानवीय तरीके से
आरव - positions लो!
कबीर ने तुरंत अपने gadgets निकाले—
कबीर - मेरे पास बस दो charges बचे हैं!
आरव - तो miss मत करना
एक shadow सीधा कबीर की तरफ आई—
उसने device फेंका—
Flash!
वो परछाई चीखते हुए पीछे हटी।
कबीर - एक down! चार बाकी!
मीरा आगे बढ़ी—
मीरा - मैं इन्हें feel कर सकती हूँ मैं guide करूँगी
आरव - नहीं! तू अभी कमजोर है!
मीरा - अगर मैं नहीं करूँगी… तो हम सब मरेंगे।
-
मीरा ने आँखें बंद कीं—
“Left!”
आरव ने तुरंत attack किया—
एक और shadow पीछे हटी।
कबीर - ओहो! live GPS मिल गया!
device की आवाज—
“ETA: 3 minutes.”
कबीर - बस 3 मिनट और survive करना है
आरव - बोलने में आसान है।
राहुल धीरे-धीरे ऊपर आ रहा था हर कदम के साथ
दीवारें crack हो रही थीं
राहुल - तुम जितना fight करोगे उतना दर्द होगा
अचानक—
एक shadow मीरा के पीछे से आई…
और उसे पकड़ लिया।
मीरा चीखी—
आरव - मीरा!!!
कबीर - ओह नहीं!!
मीरा हवा में उठ गई उसकी आँखें फिर से काली होने लगीं।
राहुल मुस्कुराया
राहुल - एक वापस बाकी भी आ जाएँगे
device फिर बोला—
“ETA: 1 minute.”
कबीर घबराया—
कबीर - आरव!! एक मिनट!!
आरव ने मुट्ठी भींच ली उसकी नजर राहुल पर थी और मीरा हवा में।
आरव (धीरे, लेकिन खतरनाक आवाज में) - एक मिनट काफी होता है
कमरे की हालत अब पहले से भी खराब थी दीवारें टूट रही थीं हवा भारी थी और बीच में मीरा हवा में लटकी हुई उसकी आँखें फिर से काली हो रही थीं
device की आवाज—
“ETA: 60 seconds.”
कबीर - भाई ये 60 सेकंड PUBG के 60 सेकंड जैसे क्यों लग रहे हैं?!
आरव - focus!
राहुल अब सीढ़ियों के आखिरी स्टेप पर था उसके पीछे बाकी shadows जैसे उसके आदेश का इंतज़ार कर रही हों
राहुल - तुम लोग समझ क्यों नहीं रहे ये लड़ाई तुम्हारी है ही नहीं
कबीर - हाँ EMI भी हमारी नहीं है फिर भी भरते हैं 😑
आरव ने अचानक blade उठाया और खुद के हाथ पर गहरा कट लगा दिया खून जमीन पर गिरने लगा
कबीर - ओए! तू खुद को क्यों काट रहा है?!
आरव - इसे attract करने के लिए
खून जमीन पर गिरते ही एक faint pattern बनने लगा मीरा के नीचे
कबीर समझ गया—
कबीर - ओह तू इसे नीचे खींचेगा!
आरव - हाँ… force separation।
लेकिन जैसे ही pattern बना मीरा जोर से चीखी उसका शरीर और ऊपर उठ गया
entity हँसी— तुम अब भी सीख नहीं पाए
“ETA: 10 seconds.”
कबीर - अगर ये time पर नहीं आए ना मैं complaint लिखूँगा!
अचानक बाहर से एक जोरदार धमाका हुआ
BOOM!!
घर का मुख्य दरवाज़ा टूट गया तेज कदमों की आवाज
और फिर तीन लोग अंदर आए पूरी तरह geared up
काले suits advanced devices focused नज़रें
सबसे आगे एक लड़की तेज आँखें बिल्कुल calm उसने situation एक सेकंड में scan की
वो बिना time waste किए बोली
लीडर - Freeze pattern, अभी!
उसके पीछे वाला लड़का तुरंत device जमीन पर फेंकता है
Pulse!
मीरा का शरीर एक सेकंड के लिए रुक जाता है
कबीर धीरे से—
कबीर - ओह ये लोग आ गए
आरव ने सिर हिलाया
आरव - Special Response Unit
लीडर सीधे राहुल की तरफ बढ़ी—
लीडर - Host unstable है लेकिन core अंदर है
राहुल हँसा—
राहुल - तुम देर से आए
लीडर - हम कभी देर से नहीं आते बस लोग पहले मर जाते हैं
बाकी दो members shadows से भिड़ गए एक ने electric net फेंका दूसरे ने sonic pulse छोड़ा
दो shadows instantly disintegrate हो गईं
कबीर - भाई ये लोग तो pro max हैं
लीडर ने आरव की तरफ देखा
लीडर - तुम team lead हो?
आरव - हाँ
लीडर - तो सुनो… तुम्हारी friend के अंदर अभी भी core link है
“अगर हमने गलत move किया तो वो नहीं बचेगी”
कबीर - तो सही move क्या है?
लीडर ने सीधा जवाब दिया—
लीडर - उसे गिरने दो
आरव - क्या?!
लीडर - gravity break करेगी connection
“लेकिन impact उसे मार भी सकता है”
मीरा अब ceiling के पास थी उसकी आँखें पूरी काली
entity control लेने ही वाली थी नीचे आरव खड़ा था
उसके पास choice थी उसे पकड़ने की कोशिश करे (risk: possession complete) या उसे गिरने दे (risk: death)
कबीर धीरे से—
कबीर - भाई decide कर
लीडर की आवाज—
लीडर - 3… 2…
आरव की आँखें मीरा पर थीं—
और उसने धीरे से कहा—
आरव - trust me...