Kurbaan Hua - Chapter 1 in Hindi Love Stories by Sunita books and stories PDF | Kurbaan Hua - Chapter 1

The Author
Featured Books
  • तस्वीर - भाग - 4

    सुरेश के मन में मकान बेचने के विचार ने उथल पुथल मचा रखी थी क...

  • भूत लोक -15

    तांत्रिक भैरवनाथ  जी एक बार फिर सभी की ओर देख कर इशारे से हा...

  • महाशक्ति - 5

    महाशक्ति – पाँचवाँ अध्याय: शिवतत्व गुफा की खोजअर्जुन और अनाय...

  • यह मैं कर लूँगी - भाग 4

    (भाग 4) क्षमा को सरप्राइज देने, जब बिना बताए मैं उसके घर पहु...

  • खोए हुए हम - 9

    खोए हुए हम - एपिसोड 9अयान बिस्तर पर बैठा था, उसकी आंखों में...

Categories
Share

Kurbaan Hua - Chapter 1


डिस्को का माहौल गर्म था, म्यूजिक की तेज़ धुन में लोग मस्ती के रंग में रंगे हुए थे। लेकिन एक लड़की थी, जो बाकी सब से बिल्कुल अलग दिख रही थी। उसका नाम था सनजना, और वो किसी अप्सरा जैसी लग रही थी। ब्लैक कलर की वन पीस ड्रेस में, वो डांस फ्लोर पर जैसे आग लगा रही थी। उसके हर एक मूव में कुछ खास था, जैसे वो नाचते हुए पूरे डिस्को में अपनी मौजूदगी महसूस करा रही हो। हर किसी की निगाहें उसकी ओर आकर्षित हो रही थीं, और सब के दिल उसी पल धड़कने लगे थे।


अवनी, लवली और मिताली— सनजना की तीन सबसे करीबी सहेलियाँ, कुछ दूर खड़ी थीं, लेकिन उनका ध्यान भी अपनी दोस्त पर था। "अवनी, ये देख, सनजना कितनी शानदार लग रही है!" लवली ने कंफिडेंटली कहा।

"सच में, इस लड़की की तो कोई तुलना नहीं। हर पार्टी में वो सबसे अलग दिखती है," मिताली ने कहा, काश मैं भी इस जैसी होती यार

डांस फ्लोर पर सनजना अपने कदमों से जैसे तबाही मचा रही थी। गाने के बोल थे, "मतलबी हो ज़रा, मतलबी दुनिया की, सुनता है क्यों, खुद भी सुन ले कभी।" और हर शब्द जैसे उसे और भी ज्यादा बेफिक्र और खुश कर रहा था। उसका चेहरा एक गहरे आलम में खो गया था, जैसे वो किसी दूसरे ही दुनिया में थी।

लेकिन इस मस्ती के बीच, एक लड़का था, जो सनजना को देख रहा था, उसकी आँखों में कुछ और ही चुप था। वह लड़का धीरे-धीरे उस दिशा में बढ़ा जहाँ सनजना डांस कर रही थी। हाथ में एक कोल्ड ड्रिंक थी, और उस ड्रिंक में कुछ था—कुछ ऐसा जो किसी को भी बेहोश कर सकता था। वो लड़का पास आकर बोला, "हे, तुम तो काफी थक चुकी हो, ये कोल्ड ड्रिंक पियो, एनर्जी मिलेगी ।"

सनजना ने बिना सोचे समझे वो ड्रिंक ले लिया। वो कभी नहीं जान पाई कि इस ड्रिंक के साथ उसने क्या किया था। एक पल में उसे हल्का सा चक्कर महसूस होने लगा, और फिर सब कुछ धुंधला सा हो गया। उसकी आँखों में नशे की झलक थी, और उसके कदम लडखड़ाने लगे।

तभी अचानक, डिस्को में पुलिस रेड करती है। पुलिस के आते ही माहौल में हलचल मच गई। मैनजर घबराया हुआ था, पुलिस की टीम को देखकर वह एक भी शब्द नहीं बोल पाया। "यहाँ ड्रग्स का खेल हो रहा है," पुलिस ने कहा। मैनजर पुलिस को समझाता रहा, लेकिन पुलिस एक सुनने को तैयार नहीं थी। तभी पुलिस वालों की नज़र उस पर पड़ी, जो अब तक पूरी तरह से नशे में हो चुकी थी।

"क्या मैडम, इतना लडखड़ा क्यों रही हो?" एक पुलिस वाले ने गुस्से में कहा।

सनजना ने घूरते हुए अपनी आँखें तंग कर दीं, और बोली, "हू दा हेल आर यू, पुलिस वाले कहीं के! तुम पुलिस वाले एक नंबर के बदमाश हो, खुद को क्या समझते हो? I hate you!"

उसकी बातों ने पुलिसवालों को और भी गुस्से में भर दिया। "एक तरफ तो नशा करके हमारे सामने खड़ी हो, और फिर हमें गालियाँ दे रही हो। देखो तो ज़रा, माँ-बाप के संस्कार कैसे सिर चढ़कर बोल रहे हैं," एक पुलिस वाला बोला। "आजकल के बच्चे, नशा करते हैं और फिर उल्टी-सीधी बातें करते हैं।"

तभी पुलिस ने आदेश दिया, "इन सबको पुलिस स्टेशन ले चलो!"

सब अफरा-तफरी में भागने लगे। लेकिन सनजना के दोस्त उसकी मदद करने से पहले, अचानक एक लंबा चौड़ा लड़का आया। उसने चेहरे पर रुमाल बांध रखा था, ताकि उसकी पहचान गुप्त रहे। वह लड़का सनजना की ओर बढ़ा और उसके हाथ को पकड़ लिया। एक पल में दोनों की टक्कर हो गई, और लड़के ने सनजना को अपनी बाहों में पकड़ लिया।





कहानी अच्छी लगे तो आगे भी ज़रूरी पढते रहे 🙏💕