हिना ने जब साइड में देखा तो उसकी खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। क्योंकि उसके साइड में अन्कित खड़ा पानी की बोतल भर रहा था। हिना उसे देखे जा रही थी । उसे पता ही नहीं चला कि कब उसकी बोतल भर गई। हिना सोच रही थी कि ये पल यहीं रूक जाये। पर कहते है ना जो सोचते है वो होता नहीं है।
जैसे ही अन्कित कि बोतल भरी वो वहां से क्लास की तरफ चल दिया। हिना भी उसके पीछे - पीछे चल दी। उसे अन्कित के पीछे चलना अच्छा लग रहा था।
लेकिन जैसे ही अन्कित की क्लास आई वो क्लास में चला गया। फिर हिना भी अपनी क्लास में चली गई।
कुछ दिनों तक यही चलता रहा हिना उसको break time में देखती थी और तो और छुट्टी होने के बाद उसके क्लास से निकलने का वेट करती।
फिर एक दिन क्लास में कोई टीचर नहीं आये तो हिना classmate के साथ बातें कर रही थी तभी क्लास में एक लड़का गलती से आ गया।
वो लड़का आया तो था पर तुरंत ही वहां से चला गया। तब हिना ने कहा ये ....
तभी उसकी एक classmate बोली - ये मयूर है।
हिना ने चौंकते हुए पूछा - क्या ? ये है मयूर।
फिर उसकी classmate वन्दना ने कहा - हा यही है मयूर।
हिना को याद आया कि वन्दना नेहा को अच्छे से जानती है तो वो सही कह रही होगी। फिर हिना ने मौका पाकर वन्दना से पूछा - इस मयूर कि क्लास में एक लड़का है जो black स्वेटर पहनता है। इस बात पर वन्दना ने कहा वो तो अन्कित है। जैसे ही हिना ने उसका नाम सुना तो वो अन्कित को इमेजिन करने लग गई। फिर वन्दना ने कहा कि वो तो बहुत कमीना है। इसे सुनने के बाद हिना का मुंह उतर गया।
वन्दना ने कहा - I mean वो टीचर से खुलके बात करता है और वोही है जो उनकी पुरी क्लास को हंसाता है।
तब जाकर कहीं हिना को खुशी हुई और बोली वो तो ऐसा नहीं दिखता वो तो बहुत ही मासूम दिखता है तो वन्दना ने कहा - हिना जो दिखता है वो होता नहीं है और जो होता है वो दिखता नहीं है। वो बस मासूम दिखता है पर वैसा नहीं है। मुझे पता है क्योंकि जब मयूर नेहा को छोड़ने उसके घर तक जाता है तो ये भी मयूर के साथ जाता है बस स्टैंड तक।हिना ने पूछा तुम्हें कैसे पता तो वन्दना ने कहा हम भी नेहा के साथ जाते है और ये अन्कित हम से मजाक करता है। ये सुनकर हिना को पता ही नहीं क्यों गुस्सा आया और वो खड़ी होकर washroom का बहाना बना कर चली गई और washroom में पहुंच कर खुद को रीलैक्स किया और मुंह धोकर वापस आ गई।
हिना क्लास में आ तो गयी पर उसने अब अन्कित के बारे में कुछ भी बात नहीं की। हिना वन्दना कि बातों को भुलाकर अन्कित के बारे में सोचने लगी और मन ही मन खुश होने लगी क्योंकि उसे उसका नाम जो पता लग गया था। उससे पहले हिना अन्कित को Blue Fox कहती थी।
Flash back
एक दिन छुट्टी होने के बाद हिना अन्कित के पीछे - पीछे चल रही थी। तभी उसे याद आया कि उसे तो इस लड़के का नाम भी नहीं मालूम तो हिना ने सोचा कि सभी अपने अपने बैग पर कुछ ना कुछ short name लिखते है तो शायद इसने भी लिखा होगा। तो हिना ये सब सोच कर अन्कित के बैग को बडे गौर से देखने लगी पर उसे कुछ भी हाथ नहीं लगा क्योंकि अन्कित का बैग बिल्कुल black था।