मेरी रुकी हुई सी साँस हो तुम
जो शायद कभी ना बुझे वो प्यास हो तुम
मेरी आस और मेरा विश्वास हो तुम
जो शायद कभी ख़त्म ना हो वो इंतेजार हो तुम
मेरी धड़कनो का साज हो तुम
जो पूरा ना हो कभी वो अधूरा ख्वाब हो तुम
मेरे दिल में छुपा हुआ सा एक राज हो तु
जो दूर होके भी पास दिखे वो चाँद हो तुम