मुझे नहीं पसंद वो लोग,
जो आते है फूल की तरह,
पर चुभ जाते हे काटो की तरह...
मुझे नहीं पसंद वो लोग,
जो दिखाते हे ख्वाब बड़े बड़े
पर बाद में मेरे वजूद से ही लड़े...
मुझे नहीं पसंद वो लोग,
जो पहले चिपकते है अपनों की तरह,
पर बाद में मुँह मोड़ लेते है परायो की तरह...
मुझे नहीं पसंद वो लोग,
जो आते है एक पल की खुशियां लेकर,
पर जाते है पूरी ज़िन्दगी का गम देकर...
मुझे पसंद है वो लोग,
जो पराया बनके आता है,
और मुझे अपना बना ले जाता है...