इस दुनिया में सबसे मुश्किल प्यार किसी का पाना है।
और अगर मिल जाए भी तो उसको सदा निभाना है।
अक्सर लोग समझते हैं आकर्षण को ही प्यार हुआ ,
लेकिन सच्चा प्यार वही जब आकर्षण खो जाना है।
यह कड़वी सच्चाई है इक प्यार जरूरत जीवन की ,
मगर हमेशा इसको देखा औरों का हो जाना है।
प्यार की ताकत इंसानों का अजब इम्तहां लेती है ,
ना करना जीवन देता है करना तो मर जाना है।
प्यार मिले तो खुद खो जाते नहीं मिले तो दुनिया ही ,
कभी कभी तो ऐसा लगता दुनिया पागल खाना है।
युगों युगों से प्यार का मतलब नहीं समझ कोई पाया