Hindi Quote in Poem by shimbha Verma

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

" एक सुकून भरा पर "



देखा तो चांद को हर किसी ने है मुझे तो सिर्फ तुझे देखना अच्छा लगता है तुझसे ही बात करने पर मुझे सुकून मिलता है

वह कहते होंगे तुम चांद जैसे लगते हो मुझे तो सिर्फ तुमसे मुलाकात करना अच्छा लगता है वह बड़ी-बड़ी बातें नहीं बस थोड़ी फुर्सत से निहारना मेरे दिल को सुकून मिलता है

कोई चांद को चाहता है कोई तारों को चाहता है किसी को आसमान चाहिए किसी को धरती चाहिए मुझे तो सिर्फ तू चाहिए तुझे पाने में ही मुझे सुकून मिलता है

दरिया छोटा है समंदर भी छोटा है नदियां भी छोटी है पहाड़ भी छोटे हैं यह गलियां भी छोटी है यह शहर भी छोटे हैं मुझे तो सिर्फ तुझसे बात करना ही सुकून मिलता है

जो दिख जाए वह प्यार ही क्या जो निभाया ना जाए वह इजहार ही क्या क्यों तुम इतना चाहते हो किसी को जो निभाए नहीं वह प्यार ही क्या मुझे तो सिर्फ तुझे इन आंखों से देखना अच्छा लगता है इन आंखों में ही देख कर मुझे सुकून मिलता है

नहीं आती मुझे बड़ी-बड़ी बातें जो अक्सर लोग किया करते हैं मुझे तो सिर्फ तेरा ही हिसाब रहता है दुनिया क्या रहेगी क्या नहीं मुझे पता नहीं पर तेरी बातों का मुझे इंतजार रहता है मुझे तुझसे बात कर कर दिल में एक सुकून रहता है तुझसे बात करके मुझे सुकून मिलता है

तमन्ना मैं किसी की कि नहीं किसी को पाना मेरा मंजिल नहीं वह होंगे जो लोग दिखावा करते हैं दिखावा मुझ में है नहीं देखना मैं तुझे छोड़ नहीं वह अलग होंगे लोग जो दूसरों के सामने कुछ होते हैं और साथ पीठ पीछे कुछ होते हैं मैं उन लोगों में हूं या नहीं हूं इसका मुझे अंदाजा नहीं पर जो मैं तेरे लिए हूं यह मैं किसी और के साथ रहूं यह मेरा वादा नहीं पर एक वादा जरूर है तेरे साथ रहता हूं तो मुझे सुकून मिलता है तेरे साथ रहने से ही मुझे अपनापन महसूस होता है एक तू ही है जिसे मैंने चाहा है किसी की याद नहीं आई पर तेरी याद में आए यह दिल रहा है लाखों कमियां होगी मेरे अंदर पर तेरे काबिल जरूर हूं झूठ नहीं पर तेरे प्यार में सच्चा जरूर हूं यूं ना तू विश्वास करना किसी की बातों पर मैं झूठ नहीं मेरी बातों में मैं सच्चा हूं यह पहली मुलाकात है शायद इस मुलाकात में मैं अच्छा नहीं पर मैं तेरे लिए आज भी अच्छा हूं मुझे तुझसे बात करके सुकून मिलता है

दर्द भरा मुझे कुछ कहना नहीं यूं बातें जीवन की चलती रहेगी लफ्ज लफ्ज किसी ने कहा यह दिल में बातें रहेगी तुम उदास ना होना अकेली जब तुम पड़ जाओगी दिल से याद करना अकेली जब तुम रह जाओगी हम उसी मोड़ पर तुम्हें खड़े मिलेंगे जिस मोड़ पर तुम्हें पहले मिले थे हमें सुकून मिलेगा तुमसे मिलने का जब तुम हमसे दोबारा मिलोगे
शायद होता सच तुम मेरे नसीब में होते मैं तुम्हें अपना बना लेता अगर तुम मेरे होते ।

Hindi Poem by shimbha Verma : 112031289
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now