Hindi Quote in Poem by Bulbul Pabra

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

पाखंडी

खुद को तुम इतना महान बताते
लोगों को दिन रात बहकाते
पाखंड की तुम अलख जगाते
जनता को मानसिक गुलाम बनाते ।

पर्ची देख तुम भविष्य बताते
चुटकी में बीमारी को दूर भागते
चूर्ण की पुड़िया देकर बेटा होगा विश्वास दिलाते
गरीबों से लूट कर पैसा अपने घर को महल बनाते।

तुम विलासिता का जीवन बिताते
लोगों को सादगी का पाठ पढ़ाते
अनपढ़ता का तुम पर्याय कहलाते
एक निरक्षर को झूठे मंत्र पढ़ बहलाते।

बुलबुल पाबड़ा

Hindi Poem by Bulbul Pabra : 112031288
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now