*शीर्षक: अष्टांग योग - जीवन का आधार*
*- डॉ वंदना शर्मा*
*19/6/26*
डंका आजकल बज रहा है योग का
अपना फोटो सब पोस्ट कर रहे जोर का
पर योग है क्या नहीं सब जानते
सिर्फ आसन को ही योग मानते
अष्टांग योग एक प्रक्रिया है
तीसरा चरण इसका आसन है
मन को पहले पवित्र करो
बुरे विचारों का त्याग करो
दया, करुणा, क्षमा का अभ्यास
ईर्ष्या, द्वेष, छल-कपट से दूरी
समय से उठना, समय से सोना
जिंदगी में अनुशासन, नियम जरूरी
स्वस्थ शरीर बने आसन से
भोजन व स्वाद के लिए प्रत्याहार जरूरी
करें प्राणायाम, और ध्यान
इनसे होता मन स्वस्थ और प्रसन्न
मानसिक बीमारियों से बनी रहे दूरी
इसीलिए जीवन में अष्टांग योग है जरूरी
जो इसका करे नियमित पालन
उसकी डॉक्टर और दवाई से बनी रहेगी दूरी
ऋषि-मुनियों का वरदान है ये
भारत की जीवन शैली दुनिया की शान है ये
देख सारा दिन मोबाइल, कमर झुकी, दुनिया की
हुई आँखें खराब, स्वास्थ्य बेहाल
मोबाइल से थोड़ी दूरी बनाओ
जिंदगी में जीना है तो अष्टांग योग अपनाओ
---
*डॉ वंदना शर्मा पांडव नगर new delhi
#yogdivas #ashtangyog #health #yogaday