आइकू (वार्णिक छंद) - जल की कीमत
.....
छोड़िए
नादानी अब
जल की कीमत
एक -एक बूँद की।
संकट
आप खुद
पैदा कर रहे
जल की बरबादी कर।
गर्मी
फिर आई
जल संकट लेकर
आइना दिखा रही है।
वैश्विक
संकट बनेगा
पानी एक दिन
वो दिन दूर नहीं।
सावधान
लापरवाही छोड़ो
वरना तरसना पड़ेगा
जब जल रुलाएगी हमें।
सोचिए
केवल आप
कितना बर्बाद करते
उपयोग कम बेवजह बहाते।
सुधीर श्रीवास्तव