Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

जन्मदिन विशेष चौपाई
*********
डा. निधी बोथरा जैन के जन्मदिन (१० फरवरी) पर विशेष
सदा शीश ऊँचा हो तेरा
*******************
दस फरवरी दिवस है आया।
मात -पिता का मन हर्षाया।।
अनुजा दिव्या है मुस्काई।
मगन बहुत हैं सुधीर भाई।।

जीवन पथ पर आगे रहना।
हम सबका बस इतना कहना।।
हर पल में तुम खुश ही रहना।
सौगातों से झोली भरना।।

निधी शीश ऊँचा हो तेरा।
बस इतना ही सपना मेरा।।
नटखट चंचल मेरी बहना।
बनकर रहना तू मम गहना।।

सपने हों सब पूरे सारे।
ख्वाब पूर्ण हों तेरे प्यारे।।
अंबर में जस चमकें तारे।
तुम भी चमको जीवन सारे।

सदा सत्य का पथ अपनाना।
आदर्शों को गले लगाना।।
संस्कार जीवन में धारो।
मानवता को सदा निखारो।।

खुशियाँ सदा तुम्हें अपनायें।
सारे जीवन को महकायें।।
हिल मिल सदा गेह में रहना।
मात - पिता भाई या बहिना।।

सबकी ही आशीष मिलेगी ।
जीवन बगिया सदा खिलेगी ॥
सत्कर्मों में ही रुचि रखना।
वर्जित पथ का स्वाद न चरना॥

**********
डा. दिव्या बोथरा जैन के जन्मदिन (१२फरवरी) पर विशेष
नटखट गुड़िया जैसी रहना
*********************
जन्मदिवस दिव्या का आया।
निधी बहन का मन हर्षाया।।
सब देते हैं खूब बधाई।
संग खिलाते केक मिठाई।।

नन्ही सी तू मेरी गुड़िया।
तीखी मीठी जैसी पुड़िया।।
मुझको भी तुझसे डर लगता।
इसीलिए तो नहीं झगड़ता।।

सदा रहे खुश मेरी बहना।
बने तुम्हारा जीवन गहना।।
मान बहन तू मेरा कहना।
नटखट गुड़िया जैसी रहना।।

सबकी आँखों का तू भाये।
सारे जीवन भर सुख पाए
दीदी की तू दादी अम्मा।
जाने कैसा चढ़ा मुलम्मा।।

छोटी सी तू परी हमारी।
तुझसे ख्वाहिश ढेरों सारी।।
देते तुझको सभी दुआएँ।
सदा खुशी की बहें हवाएँ।।

दिन सोने चाँदी की रातें।
पाए तू ढेरों सौगातें।
सबकी तू आशीषें पाए ।
तुझ पर सब घर बलि-बलि जाए ।

सुधीर श्रीवास्तव

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 112015735
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now