Hindi Quote in Poem by Kirti kashyap

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

"मलाल-ए-रात”

ऐ रात, तू क्यों उदास है,
सब कुछ तो तेरे पास है,
चाँद-ओ-तारे, सहरा-ए-बादल,
फिर किसकी तुझे तलाश है?
ऐ रात तू क्यों उदास है?

क्या तेरे सीने में कोई राज़-ए-निहाँ है,
या हिज्र का कोई ज़ख़्म-ए-जुस्तजूँ वहाँ है?
तेरी ख़ामोशी में क्यों सदा-ए-अहसास है,
ऐ रात, तू क्यों उदास है?

तेरे आँचल में सितारे चमकते हैं,
फिर भी तेरे साए ग़म ही बयाँ करते हैं।
क्या तन्हाई ने तुझे भी गिरफ़्तार किया है,
या किसी हुस्न-ए-इंतज़ार ने बेकरार किया है?
क्या तूने पहना तन्हाइयों का लिबास है
ऐ रात बता ना, तू क्यों उदास है?

Kirti Kashyap "एक शायरा"✍️


सहरा-ए-बादल = बादलों का आकाश
राज़-ए-निहाँ = छुपा हुआ राज़
हिज़्र = जुदाई
ज़ख़्म-ए-जुस्तजूँ = इंतज़ार या तलाश की वजह से लगने वाला घाव
सदा-ए-अहसास = भावनाओं की आवाज
हुस्न-ए-इंतज़ार = खूबसूरत इंतज़ार

Hindi Poem by Kirti kashyap : 111997619
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now