मैं टूटा हुआ हूं ,मेरे पास मत आ वाइज़,
धोखा अपनो का,गैर पे तोहमत ना लगा वाइज़,
अमल तेरी सलाह पे किया है वाइज़,,
मैं टूटा हुआ हूं ,मेरे पास मत आ वाइज़ ,,....
बिखर जाता तो क्या गम था,
समेट कर फिर बिखेरा है मुझे वाइज़,
मैं टूटा हुआ हूं ,मेरे पास मत आ वाइज़ ,,....
सितम ये भी क्या कम था मुझ पे,
की मेंरो ने ही तोड़ा है मुझे वाइज़,
मैं टूटा हुआ हूं ,मेरे पास मत आ वाइज़ ,,....
वो लम्हा लम्हा देखता रहा बिखरते हुए ,
मुझे लगा नही था मेरा ये होगा हश्र वाइज़,
मैं टूटा हुआ हूं ,मेरे पास मत आ वाइज़ ,,....
वाइज़ का मतलब नसीहत देने वाला
--अन्जू