Hindi Quote in Poem by Ankita Gupta

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

भावनाओं के समंदर में डुबकी लगाकर
शब्दों के खूबसूरत संयोजन रूपी मोती से लिखी जाती है एक कविता…!
भावनाओं के पाश में उलझी ये कविताएं
सिखाती हैं प्रेम करना…!
और कविताओं के नीरनिधि में खोया व्यक्ति होता है एक प्रेमी...!
जो प्रेम करता है प्रकृति द्वारा रचित हर एक रचना से…
जो पाहन-पवन और ओस-कणों में भी ढूंढ लेता है प्रेम…
यही मानव का सबसे खूबसूरत रूप है…
क्योंकि मानवता सिखाती है प्रेम करना…
बिल्कुल कविताओं की तरह…!

-Ankita Gupta

Hindi Poem by Ankita Gupta : 111915864
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now