Hindi Quote in Poem by Jatin Tyagi

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

भारत भूमि में जन्म हुआ जहां बहती गंगा ज्ञान की
धन्य धन्य है जीवन अपना बड़ी कृपा है राम की

खाने को फल फूल अन्न पीने को दुग्ध मिला है
छः ऋतुओं का अद्भुत वातावरण विशुद्ध मिला है
कमी नहीं है कुछ भी मन में मस्ती है भगवान की
एधन्य धन्य है जीवन अपना बड़ी कृपा है राम की

गौ गीता गायत्री गंगा गुरू ग्रन्थ की पूजा है
पावन पुण्य प्रदेश देश इसके समान नहीं दूजा है
काशी शिव की अवध राम की मथुरा है घनश्याम की
धन्य धन्य है जीवन अपना बड़ी कृपा है राम की

चार वेद छः शास्त्र अठ्ठारह हैं पुराण ज्योतिर्मय
मानस भगवत् गीता व उपनिषद सभी अमृतमय
संत महा पुरुषों की वाणी बरस रही कल्यान की
धन्य धन्य है जीवन अपना बड़ी कृपा है राम की

घर घर में श्रृंगार आरती भोग प्रभु का लगता है
भक्ति में तल्लीन भक्त दिन रात हरि को भजता है
तीरथ व्रत के साथ साथ यात्रा है चारों धाम की
धन्य धन्य है जीवन अपना बड़ी कृपा है राम की

शक्तिपीठ द्वादश लिंगों की महिमा अपरंपार है
गुरु शिष्य की परंपरा का सजा हुआ दरबार है
भक्ति ज्ञान वैराग्य संग में विधियाँ है कुछ ध्यान की
धन्य धन्य है जीवन अपना बड़ी कृपा है राम की

भारत भूमि में जन्म हुआ जहां बहती गंगा ज्ञान की
धन्य धन्य है जीवन अपना बड़ी कृपा है राम की - ©️जतिन त्यागी

Hindi Poem by Jatin Tyagi : 111910715
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now